Saturday, May 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

आगामी विधानसभा से संबंधित सभी आरओ एवं एआरओ के पहले चरण का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सह प्रमाणन कार्यक्रम सम्पन्न

September 1, 2024
in Jharkhand
आगामी विधानसभा से संबंधित सभी आरओ एवं एआरओ के पहले चरण का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सह प्रमाणन कार्यक्रम सम्पन्न
Share on FacebookShare on Twitter

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के तत्वाधान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी विधानसभा क्षेत्र के आरओ एवं 140 से अधिक एआरओ के पहले चरण के पांच दिवसीय प्रशिक्षण सह प्रमाणन कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त से 31 अगस्त तक किया गया। इस हेतु विभिन्न बैचों में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के सभागार एवं जेसीईआरटी रातु में पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पांच दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के दौरान भारत निर्वाचन आयोग, ओडिशा, हरियाणा, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित झारखंड के राष्ट्रीय स्तर के मुख्य प्रशिक्षकों ने विभिन्न सत्रों में पदाधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित विषयों का क्रमवार प्रशिक्षण दिया।
वहीं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने सभी प्रशिक्षुओं के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में निर्वाचन संबंधी अप्रत्याशित कुछ सामान्य गलतियों तथा उनके निराकरण के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान सभी विधानसभा क्षेत्र के आरओ एवं एआरओ को निर्वाचन संबंधी विषयों यथा उम्मीदवारों की योग्यता एवं अयोग्यता, चुनाव चिन्ह आबंटन, नामांकन संबंधित निर्देश, आपराधिक पूर्ववृत्त, ई रोल, वल्नरेबलिटी मैपिंग, ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रशिक्षण, आदर्श आचार संहिता, व्यय प्रबंधन, स्वीप, पोलिंग पार्टी का व्यवस्थापन, पोस्टल बैलट, पेड न्यूज, एमसीएमसी, मतगणना आदि विषयों पर बिंदुवार प्रशिक्षण दिए गए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के वरीय प्रधान सचिव श्री एनएन बूटोलिया, सचिव श्री विनोद कुमार, अवर सचिव श्री राकेश कुमार सैनी, हरियाणा के एनएलएमटी श्री पंकज सेतिया, छत्तीसगढ़ के एनएलएमटी श्री केआरआर सिंह, श्री सुनील कुमार शर्मा, श्री प्रणव सिंह, ओडिशा के एनएलएमटी श्री देवी प्रसाद मोहंती, मध्य प्रदेश के एनएलएमटी श्री पी एन सनेसर, बिहार के एनएलएमटी श्री यशलोक रंजन वहीं झारखंड के एनएलएमटी श्री राजेश वर्मा, श्रीमती गीता चौबे, श्री देव दास दत्ता, श्री एस एन जमील, श्री सुनील कुमार ने अपने संबंधित विषयों पर पदाधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।

Related Posts

अवैध खनन पर सख्ती! झारखंड सरकार ने जारी किया नया संशोधन, भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान
Jharkhand

अवैध खनन पर सख्ती! झारखंड सरकार ने जारी किया नया संशोधन, भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान

May 1, 2026
जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में प्रेस वार्ता कर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना
Jharkhand

जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में प्रेस वार्ता कर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना

May 1, 2026
NEET (UG) 2026 की तैयारियां पूरी! गढ़वा प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू
Jharkhand

NEET (UG) 2026 की तैयारियां पूरी! गढ़वा प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू

May 1, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अवैध खनन पर सख्ती! झारखंड सरकार ने जारी किया नया संशोधन, भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान
  • जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में प्रेस वार्ता कर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना
  • NEET (UG) 2026 की तैयारियां पूरी! गढ़वा प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.