Monday, May 25, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

चार साल में झारखंड में बनी 5200 किलोमीटर सड़क, 4600 किलोमीटर पर हो रहा काम- सुनील कुमार

January 11, 2024
in Jharkhand
चार साल में झारखंड में बनी 5200 किलोमीटर सड़क, 4600 किलोमीटर पर हो रहा काम- सुनील कुमार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार ने कहा है कि बीते चार सालों में मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश में पूरे राज्य में पथ निर्माण विभाग और भवन निर्माण विभाग ने बेहतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि लंबित योजनाओं को पूर्ण करने के साथ नई योजनाओं की स्वीकृति और पूर्व की योजनाओं को पूर्ण कर जनता को सौंपा जा चुका है। वह गुरुवार को सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के सभागार में विभाग की उपलब्धियों की जानकरी मीडिया को दे रहे थे।

प्रधान सचिव ने बताया कि बीते चार सालों में विभाग ने 95 फीसदी बजट की राशि का व्यय किया है। वर्तमान समय में भी अब तक वित्तीय वर्ष 2023-24 के विरुद्ध 60 प्रतिशत राशी व्यय की जा चुकी है। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य में कुल 17 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना है, जिसमें से 14 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 2000 किलोमीटर सड़क नेशनल हाईवे के माध्यम से बनाई जा रही है। राज्य सरकार की ओर से कुल 5200 किलोमीटर सड़क निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। वहीं 4600 किलोमीटर की सड़क निर्माण जारी है। उन्होंने बताया कि 283 योजनाएं वर्तमान में विभाग की ओर से चलाई जा रही हैं। अब तक विभाग की ओर से 398 बड़े पुल-पुलिया का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। वहीं बीते चार सालों में 525 योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसकी कुल दूरी 6500 किलोमीटर है। उन्होंने बताया कि राज्य में कई सड़क योजनाओं को एनएचएआई के माध्यम से कराया जा रहा है। राज्य सरकार की सकारात्मक पहल की वजह से एनएचएआई के माध्यम से 40 हजार करोड़ की सड़क योजनाओं पर राज्य में काम हो रहा है। वहीं भारतमाला परियोजना पर 2500 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है।

सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्रों की सड़कों का भी विकास किया जा रहा है। रांची के इनर रिंग रोड के 10 पार्ट में से कुल तीन पार्ट को स्वीकृति दी जा चुकी है। 194 किलोमीटर लंबे आउटर रिंग रोड का डीपीआर तैयार कर लिया गया है। वहीं रिंग रोड की कनेक्टिविटी पर काम किया जा रहा है और कई कनेक्टिंग रोड की स्वीकृति भी प्रदान की जा चुकी है। फ्लाईओवर के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कांटाटोली से सिरमटोली को जोड़ने की स्वीकृति दी जा चुकी है। वहीं हरमू फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर भी प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। इसके साथ ही कई अन्य शहरों में भी फ्लाईओवर निर्माण पर काम किया जा रहा है। राज्य सरकार की पहल से राज्य में एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर, टूरिस्ट एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर भी पर काम किया जा रहा है। साथ ही वर्ल्ड बैंक के सहयोग से भी सड़क बना रहे हैं। करमटोली एलिवेटेड रोड का डीपीआर लगभग तैयार है।

झारखण्ड भवन सहित कई अन्य भवन का निर्माण जल्द होगा पूर्ण

विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार ने बताया कि भवन निर्माण विभाग की ओर से राज्य में और राज्य के बाहर भी कई भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इनमे से ज्यादातर भवनों के निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में 2 नये मेडिकल कॉलेज 500 शैय्या वाले अस्पताल, सामुदायिक केन्द्र, क्रिटिकल केयर ब्लॉक, अनुमंडलीय अस्पताल, बोकारो मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक डिग्री कॉलेज के साथ-साथ पर्यटन, कला, संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के विभिन्न टूरिस्ट स्पॉट, कृषि पशुपालन विभाग के कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। इसके लिये भवन निर्माण निगम लिमिटेड की ओर से भी विभिन्न विभागों की बिल्डिंगों का निर्माण सुनिश्चित किया जाता है। विभाग ने 2022-23 में 603 करोड़ के बजट के विरुद्ध 96 प्रतिशत से ज्यादा व्यय भवन निर्माण पर किया था। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में विभाग ने 76 प्रतिशत व्यय अब तक किया है।
प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग श्री राजीव लोचन बख्शी सहित पथ निर्माण एवं भवन निर्माण विभाग के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

सूरज उगल रहा आग, राहत देने उतरा प्रशासन! गढ़वा के सभी चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर लगेंगे ‘पियाऊ’; पानी संकट वाले इलाकों में दौड़ेंगे टैंकर
Jharkhand

सूरज उगल रहा आग, राहत देने उतरा प्रशासन! गढ़वा के सभी चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर लगेंगे ‘पियाऊ’; पानी संकट वाले इलाकों में दौड़ेंगे टैंकर

May 24, 2026
माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे
Jharkhand

माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे

May 24, 2026
वोटर लिस्ट से कहीं कट न जाए आपका नाम! गढ़वा के सभी बूथों पर जारी हुई ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं की लिस्ट, DC ने कहा— “1 हफ्ता है मौका, तुरंत कराएं मैपिंग”
Jharkhand

वोटर लिस्ट से कहीं कट न जाए आपका नाम! गढ़वा के सभी बूथों पर जारी हुई ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं की लिस्ट, DC ने कहा— “1 हफ्ता है मौका, तुरंत कराएं मैपिंग”

May 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सूरज उगल रहा आग, राहत देने उतरा प्रशासन! गढ़वा के सभी चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर लगेंगे ‘पियाऊ’; पानी संकट वाले इलाकों में दौड़ेंगे टैंकर
  • माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे
  • वोटर लिस्ट से कहीं कट न जाए आपका नाम! गढ़वा के सभी बूथों पर जारी हुई ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं की लिस्ट, DC ने कहा— “1 हफ्ता है मौका, तुरंत कराएं मैपिंग”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.