Wednesday, January 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, ‘1857 के बाद भारत के बारे में फैलाई गईं गलतफहमियां’

April 10, 2023
in National
mohan bhagwat
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार (9 अप्रैल) को मुंबई में एक समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के ‘विश्वगुरु’ बनने की दिशा में प्रगति को धीमा करने के लिए उसके बारे में गलत धारणाएं और विकृत जानकारी फैलाई जा रही हैं। असुरी शक्तियां हमें मारने का प्रयास करेंगी। इससे लड़ने के लिए हमें लोगों को तैयार करना पड़ेगा।

…स्वामी विवेकानंद ने दिया मुंहतोड़ जवाब

भागवत ने कहा कि 1857 के बाद (प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बाद) देश के बारे में इस तरह की भ्रांतियां फैलाई गईं, लेकिन स्वामी विवेकानंद ने ऐसे तत्वों को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ये गलत धारणाएं हमारी प्रगति को धीमा करने के लिए फैलाई जा रही हैं क्योंकि दुनिया में कोई भी तर्क के आधार पर हमसे बहस नहीं कर सकता है।

‘हमारा देश विश्वगुरु बनेगा’

मोहन भागवत ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा देश विश्वगुरु बनेगा। मैं अगले 20-30 साल में भारत को विश्वगुरु बनते देख रहा हूं। इसके लिए पीढ़ियों को तैयार करना है। इससे पहले भागवत ने शनिवार को संगठित कार्य शक्ति की महत्ता पर जोर देते हुए कहा था कि हम विश्व मंगल साधना के मौन पुजारी हैं। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा के लिए उपयुक्त एवं उत्कृष्टता पूर्ण कार्यकर्ता बनने का संकल्प लेने का आह्वान किया था।

‘निस्वार्थ मन से सेवा करें’

निस्वार्थ सेवा पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कार्य के स्वभाव के साथ तन्मय होता है, तब कार्य होता है। कार्य के अनुरूप कार्यकर्ता हो, ऐसी समझ हमें विकसित करनी है। सेवा कार्य मन की तड़प से होते हैं। हमें विश्व मंगल के लिए काम करना है। इसलिए काम करने वालों का बड़ा समूह खड़ा करना है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से बिना स्वार्थ के सामाजिक सेवा करने का आग्रह किया।

‘एक बेहतर दुनिया के लिए काम करना है’

उन्होंने कहा कि हमें एक बेहतर दुनिया के लिए काम करना है। हमें प्रसिद्धि पाने से दूर रहना चाहिए। यदि आप समाज सेवा करते हैं तो आप लोकप्रिय होंगे, लेकिन आपको इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। आपका अहंकार बाधा नहीं होना चाहिए। अगर आप जन कल्याण के लिए काम करना चाहते हैं तो आपको विनम्र होना चाहिए, आक्रामक नहीं होना चाहिए।

Related Posts

अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो को गिरफ्तार किया – तेल भंडारों पर कब्जे का ऐलान!
National

अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो को गिरफ्तार किया – तेल भंडारों पर कब्जे का ऐलान!

January 4, 2026
इंडिगो का बड़ा ऐलान: 3-5 दिसंबर के बवाल में फंसे यात्रियों को 10,000 का वाउचर, लेकिन “गंभीर रूप से प्रभावित” कौन? अभी तक रहस्य!
National

इंडिगो का बड़ा ऐलान: 3-5 दिसंबर के बवाल में फंसे यात्रियों को 10,000 का वाउचर, लेकिन “गंभीर रूप से प्रभावित” कौन? अभी तक रहस्य!

December 11, 2025
ट्रंप का भारत-पाक युद्ध पर झूठा दावा: ‘मेरी धमकी से रुका था मई 2025 का संघर्ष’, मोदी-शरीफ की तारीफ, लेकिन भारत ने किया खारिज!
National

ट्रंप का भारत-पाक युद्ध पर झूठा दावा: ‘मेरी धमकी से रुका था मई 2025 का संघर्ष’, मोदी-शरीफ की तारीफ, लेकिन भारत ने किया खारिज!

October 29, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गणतंत्र दिवस पर लंदन में बाबा साहेब को भावुक श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के ऐतिहासिक आवास पहुंचकर नमन किया – “संविधान निर्माता के विचार आज भी सामाजिक न्याय की आधारशिला!”
  • गणतंत्र दिवस पर लंदन में बापू को नमन! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्लियामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की – “सत्य, अहिंसा और ईमानदारी आज भी प्रेरणा स्रोत!”
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाकी! राशन गबन, बकाया 5 लाख ऋण, जर्जर घर से लेकर MGNREGA ट्रांसफर तक दर्जनों शिकायतें सुनीं – “तुरंत कार्रवाई” का सख्त फरमान!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.