Friday, May 8, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

देवघर में श्रद्धालुओं को ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, प्रशासन ने किया खास इंतजाम

July 6, 2023
in Jharkhand
देवघर में श्रद्धालुओं को ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, प्रशासन ने किया खास इंतजाम
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर : देवघर में श्रावणी मेला का आगाज होते ही श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ते देख वाहनों की संख्या भी इजाफा देखने को मिली है। जिसके कारण बाबा नगरी में ट्रैफिक जाम से श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। लेकिन प्रशासन ने इसका खास इंतजाम कर दिया है।

नो एंट्री में भी प्रवेश कर जाते हैं वाहनचालक

बताया जा रहा है कि टोटो, ऑटो रिक्शा और अन्य वाहनों के नो एंट्री में भी प्रवेश कर जाते हैं जिसके कारण मुसीबतें और बढ़ जाती है। प्रशासन की ओर से तय किए गए रूट की वाहनचालक अनदेखी करते हैं और मनमाने ढंग से गाड़ियां चला रहे हैं। इससे सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। जाम के चलते न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि बाहर से आ रहे श्रद्धालुओं को भी भारी दिक्कत हो रही हैं।

डीएसपी ने संभाली ट्रैफिक की कमान

इन सबको देखते हुए डीएसपी आलोक रंजन ने खुद ट्रैफिक की कमान संभाली। डीएसपी आलोक रंजन सड़क पर उतरे यातायात पुलिस की पूरी टीम को लेकर टावर चौक से लेकर पूरे मेला क्षेत्र में लगे जाम को हटाया। इसके अलावा सभी टोटो, ऑटो और वाहनों को उनके वास्तविक रूट पर भेजा। देखते ही देखते 4 घंटों में पूरा मेला क्षेत्र ट्रैफिक जाम से मुक्त हो गया। डीएसपी आलोक रंजन ने ड्यूटी पर से गायब कई पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की सिफारिश भी कर दी। अपनी ड्यूटी पर सही से काम नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों को उन्होंने जमकर लताड़ लगाई।

जगह-जगह पर लगाए गए बेरिकेटिंग

लगातार जाम की शिकायत मिलने के बाद डीटीओ शैलेंद्र रजक भी वहां पहुंचे और फिर पूरे मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए ट्रैफिक जाम से निजात दिलाया। इसके अलावा शहर में कई जगह बेरिकेटिंग भी लगाए गए। सभी वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि इसके बाद से अगर नो एंट्री जोन में गाड़ियां प्रवेश करती हैं तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही पुलिसकर्मियों को अपने स्थान पर लगातार बने रहने की हिदायत भी दी गई है। डीएसपी ने साफ तौर पर ऐलान कर दिया है कि यह व्यवस्था पूरे श्रावण मास के दौरान जारी रहेगी।

Related Posts

7 साल के ‘जल-वीर’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड: सीएम हेमंत सोरेन ने इशांक सिंह को किया सम्मानित, थमाया 5 लाख का चेक!
Jharkhand

7 साल के ‘जल-वीर’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड: सीएम हेमंत सोरेन ने इशांक सिंह को किया सम्मानित, थमाया 5 लाख का चेक!

May 8, 2026
गढ़वा में ‘कल्याण’ की सुपर-चेकिंग: 17 योजनाओं की समीक्षा, DC ने कहा— “लंबित कामों को निपटाएं, लाभुकों को मिले हक!”
Jharkhand

गढ़वा में ‘कल्याण’ की सुपर-चेकिंग: 17 योजनाओं की समीक्षा, DC ने कहा— “लंबित कामों को निपटाएं, लाभुकों को मिले हक!”

May 8, 2026
अस्पताल में ‘सुरक्षा चक्र’ कड़ा: पुराने गार्ड्स की छुट्टी, अब नई टीम संभालेगी मोर्चा; गढ़वा SDM ने वार्डों में जांची व्यवस्था!
Jharkhand

अस्पताल में ‘सुरक्षा चक्र’ कड़ा: पुराने गार्ड्स की छुट्टी, अब नई टीम संभालेगी मोर्चा; गढ़वा SDM ने वार्डों में जांची व्यवस्था!

May 7, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • 7 साल के ‘जल-वीर’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड: सीएम हेमंत सोरेन ने इशांक सिंह को किया सम्मानित, थमाया 5 लाख का चेक!
  • गढ़वा में ‘कल्याण’ की सुपर-चेकिंग: 17 योजनाओं की समीक्षा, DC ने कहा— “लंबित कामों को निपटाएं, लाभुकों को मिले हक!”
  • अस्पताल में ‘सुरक्षा चक्र’ कड़ा: पुराने गार्ड्स की छुट्टी, अब नई टीम संभालेगी मोर्चा; गढ़वा SDM ने वार्डों में जांची व्यवस्था!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.