Sunday, June 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

इंसानियत की जीती-जागती मिसाल! गढ़वा टाउन हॉल में रक्तदाताओं ने रचा इतिहास; खुद DC ने थपथपाई पीठ, बोले— “रक्तदान से बढ़कर कोई दूसरा उपहार नहीं!”

जिला स्वास्थ्य समिति के महाअभियान में अधिकारियों और युवाओं ने किया बढ़-चढ़कर रक्तदान; उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने डोनर्स को 'ब्लड डोनर सर्टिफिकेट' देकर बढ़ाया हौसला; सुरक्षित स्टोरेज के निर्देश

June 28, 2026
in Jharkhand, Top News
इंसानियत की जीती-जागती मिसाल! गढ़वा टाउन हॉल में रक्तदाताओं ने रचा इतिहास; खुद DC ने थपथपाई पीठ, बोले— “रक्तदान से बढ़कर कोई दूसरा उपहार नहीं!”
Share on FacebookShare on Twitter

● जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा टाउन हॉल, गढ़वा में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

● उपायुक्त गढवा ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर की कार्यक्रम की शुरुआत

● उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान महादान, मानव जाति के कल्याणार्थ बेहतरीन उपहार

● उपायुक्त ने रक्तदाताओं को ब्लड डोनर सर्टिफिकेट से किया सम्मानित

उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, गढ़वा द्वारा आज टाउन हॉल, गढ़वा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, सिविल सर्जन डॉ. जेएफ कैनेडी, डीपीएम जेएसएलपीएस विमलेश शुक्ला आदि उपस्थित थें। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से उपायुक्त श्री मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। यह मानव जाति के कल्याण के लिए सबसे बेहतरीन उपहार है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योग्य व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान कर किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है, जो मानव जाति की सच्ची सेवा है। मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन को निर्देशित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि किये गये रक्तदान का स्टोरेज ठीक से हो तथा रक्तदान शिविर नियमित रूप से संचालित हो। उन्होंने रक्तदान (Blood Donation) करने हेतु लोगों से अपील की एवं उनका उत्साह वर्धन किया।

जिला स्वास्थ्य समिति गढ़वा द्वारा आयोजित किए गए इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मौके पर ही कई पदाधिकारियों, कर्मियों एवं इच्छुक व्यक्तियों ने रक्तदान किया। उपायुक्त द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के दौरान किये गये ब्लड डोनेशन के लिए रक्तदाताओं को ब्लड डोनर सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

उक्त मौके पर उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त विभिन्न चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी, जेएसएलपीएस के कर्मी समेत अन्य लोग उपस्थित थें।

Related Posts

अब लाइसेंस के लिए नहीं काटने पड़ेंगे जिला मुख्यालय के चक्कर! गढ़वा के मेराल में उमड़ा जनसैलाब; DTO ने खुद ऑन-द-स्पॉट बांटे 100 लर्निंग लाइसेंस
Jharkhand

अब लाइसेंस के लिए नहीं काटने पड़ेंगे जिला मुख्यालय के चक्कर! गढ़वा के मेराल में उमड़ा जनसैलाब; DTO ने खुद ऑन-द-स्पॉट बांटे 100 लर्निंग लाइसेंस

June 28, 2026
Auto Draft
Jharkhand

आपके रक्त की एक बूंद से धड़केगी किसी की सांसें! गढ़वा टाउन हॉल में सजेगा ‘रक्तदान का महाकुंभ’; खुद DC पशुपति नाथ मिश्रा करेंगे महाअभियान का शंखनाद

June 27, 2026
झमाझम बारिश के बीच गूंजा— “जय हिंद, जय झारखंड!”; जैप-1 ग्राउंड में सीएम हेमंत सोरेन ने ली जांबाज जवानों की सलामी; पुलिस परिवारों के लिए खोलेगी हाई-टेक रेजिडेंशियल स्कूल
Jharkhand

झमाझम बारिश के बीच गूंजा— “जय हिंद, जय झारखंड!”; जैप-1 ग्राउंड में सीएम हेमंत सोरेन ने ली जांबाज जवानों की सलामी; पुलिस परिवारों के लिए खोलेगी हाई-टेक रेजिडेंशियल स्कूल

June 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अब लाइसेंस के लिए नहीं काटने पड़ेंगे जिला मुख्यालय के चक्कर! गढ़वा के मेराल में उमड़ा जनसैलाब; DTO ने खुद ऑन-द-स्पॉट बांटे 100 लर्निंग लाइसेंस
  • इंसानियत की जीती-जागती मिसाल! गढ़वा टाउन हॉल में रक्तदाताओं ने रचा इतिहास; खुद DC ने थपथपाई पीठ, बोले— “रक्तदान से बढ़कर कोई दूसरा उपहार नहीं!”
  • आपके रक्त की एक बूंद से धड़केगी किसी की सांसें! गढ़वा टाउन हॉल में सजेगा ‘रक्तदान का महाकुंभ’; खुद DC पशुपति नाथ मिश्रा करेंगे महाअभियान का शंखनाद

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.