Wednesday, April 15, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : शहीद नीलांबर पीतांबर उत्तर कोयल परियोजना के अवशेष कार्य को पूर्ण करने हेतु बैठक कर की गई समीक्षा

December 23, 2023
in Jharkhand
गढ़वा : शहीद नीलांबर पीतांबर उत्तर कोयल परियोजना के अवशेष कार्य को पूर्ण करने हेतु बैठक कर की गई समीक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

आज दिनांक- 23 दिसंबर 2023 को समाहरणालय के सभाकक्ष में उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में शहीद नीलांबर पीतांबर उत्तर कोयल परियोजना के अवशेष कार्य को पूर्ण करने हेतु एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से डूब क्षेत्र में आने वालें परिवारों के अधिग्रहित भूमि का मुआवजा व उनके पुनर्वास हेतु व्यवस्था करने को लेकर चर्चा की गई। कुटुकू डूब क्षेत्र के अध्यक्ष प्रताप तिर्की ने उपायुक्त श्री जमुआर के समक्ष डूब क्षेत्र से प्रभावित कुल 780 परिवारों के अधिग्रहित भूमि के मुआवजा एवं उनके पुनर्वासन की व्यवस्था को लेकर अद्यतन स्थिति से अवगत कराया एवं उचित कार्रवाई करते हुए उनके समस्याओं के निदान करने की बातें कही। श्री तिर्की द्वारा अधिग्रहित भूमि के मुआवजे के अतिरिक्त उन्हें भूमि उपलब्ध करा कर पुनर्वास करने की मांग की गई। उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा सभी अद्यतन स्थितियों से अवगत होते हुए सरकार द्वारा जारी किए गए निहित निर्देशों के आलोक में डूब क्षेत्र से प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने अथवा उनके पुनर्वास करने की बातें कही गई। प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन हेतु पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के तहत भी संभावनाएं तलाशने पर चर्चा की गई।

उक्त समीक्षात्मक बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त उप विकास आयुक्त गढ़वा राजेश कुमार राय, अपर समाहर्ता गढ़वा पंकज कुमार सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर, डिप्टी डायरेक्टर पीटीआर नॉर्थ डिविजन ब्रजेश जेना, विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी उत्तरी कोयल परियोजना मेदिनीनगर, अधीक्षण अभियंता कधवन अंचल गढ़वा, सहायक अभियंता आयोजन एवं मॉनिटरिंग प्रमंडल मेदिनीनगर, पुनर्वास पदाधिकारी उत्तर कोयल परियोजना मेदिनीनगर आदि उपस्थित थें।

Related Posts

डॉ. भीमराव अंबेडकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंबेडकर चौक, डोरंडा में अर्पित की पुष्पांजलि
Jharkhand

डॉ. भीमराव अंबेडकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंबेडकर चौक, डोरंडा में अर्पित की पुष्पांजलि

April 15, 2026
तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने नवनिर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jharkhand

तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने नवनिर्माण कार्यों का लिया जायजा

April 15, 2026
अग्निशमन सेवा सप्ताह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लगाया गया बैज – अग्निशमन जवानों की सराहना, कहा: “आपदा में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण”
Jharkhand

अग्निशमन सेवा सप्ताह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लगाया गया बैज – अग्निशमन जवानों की सराहना, कहा: “आपदा में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण”

April 14, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • डॉ. भीमराव अंबेडकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंबेडकर चौक, डोरंडा में अर्पित की पुष्पांजलि
  • तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने नवनिर्माण कार्यों का लिया जायजा
  • अग्निशमन सेवा सप्ताह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लगाया गया बैज – अग्निशमन जवानों की सराहना, कहा: “आपदा में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.