Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गिरिडीह: मुखिया संघ की हुई बैठक, फुलझरी मुखिया के वित्तीय सम्पत्ति जब्त करने का जताया विरोध

June 14, 2023
in Jharkhand
mukhiya
Share on FacebookShare on Twitter

गिरिडीह : जिला मुखिया संघ कार्यसमिति की एक बैठक मंगलवार को अफसर कॉलोनी स्थित अंबेडकर भवन में संघ के जिला अध्यक्ष भागीरथ मंडल की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान मनरेगा कार्य में अनियमितता बरतने के शिकायत पर मंगरोडीह ओर गांडेय के फुलझरी मुखिया के वित्तीय सम्पत्ति जब्त करने का विरोध करते हुए नाराजगी व्यक्त की गई।

बैठक के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने उपायुक्त से एक बार पुनः इस विषय पर जांच पड़ताल करने की मांग की है। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया की दो पंचायत के मुखिया के ऊपर मनरेगा के मामले में की गई कार्रवाई में जांच समिति के द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट की एक प्रति संघ को उपलब्ध कराने की मांग उपायुक्त से की गई। साथ ही मनरेगा अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार जितने भी पदाधिकारी के ऊपर योजना संचालित करने की जवाबदेही है उन सभी पदाधिकारियों पर समान रूप से कार्रवाई की जाए।

1 सप्ताह के अंदर मुखिया के ऊपर की गई कार्रवाई को वापस ले प्रशासन- संघ

कहा गया कि सभी योजनाएं ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। जिसकी मॉनिटरिंग जिला प्रशासन के द्वारा किया जाता है। अगर लक्ष्य से अधिक योजनाएं ली गई थी तो भुगतान होने के पूर्व पंचायत को स्पष्टीकरण क्यों नहीं दिया गया। जिला प्रशासन से मांग की गई कि 1 सप्ताह के अंदर मुखिया के ऊपर की गई कार्रवाई को वापस लिया जाए। अन्यथा जिला के सभी मुखिया कलम बंद हड़ताल करेंगे और जिला प्रशासन के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

सिर्फ मुखिया और रोजगार सेवक पर ही क्यों की गई कार्रवाई ?

इस बाबत संघ के जिलाध्यक्ष भागीरथ मंडल ने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा मुखियाओं के ऊपर की गई कार्रवाई से मुखिया संघ क्षुब्ध एवं मर्माहत है। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी संलिप्त हैं, लेकिन सिर्फ मुखिया और रोजगार सेवक पर कार्रवाई क्यों की गई। छोटकी खरगडीहा के पूर्व मुखिया महेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि ग्राम सभा से जो योजना का चयन होता है उसे कार्यकारिणी समिति उसे अवबोधन करती है।

किसी योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रस्ताव मुखिया द्वारा भेजा जाता है तो साइड सिलेक्शन वहां के कनीय अभियंता करती‌‌ है और सहायक अभियंता उसे तकनीकी स्वीकृति देती है। ऐसे में सिर्फ मुखिया के ऊपर कार्रवाई होना गलत है। चुपवाड़ीह के मुखिया मोहम्मद शमीम ने भी दो पंचायत के‌ मुखिया पर हुई कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त की। मौके पर शब्बीर आलम, शंकर पासवान, अनिल कुमार रजक, अमित गुप्ता, रामदेव यादव आदि मुखिया उपस्थित थे।

Related Posts

गढ़वा में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का काम अंतिम चरण में! 7.43 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का काम अंतिम चरण में! 7.43 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप

July 26, 2026
गढ़वा के अधिवक्ताओं का इंतजार खत्म! सब डिविजनल बार एसोसिएशन भवन का हुआ भव्य शिलान्यास; जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने रखी आधारशिला
Jharkhand

गढ़वा के अधिवक्ताओं का इंतजार खत्म! सब डिविजनल बार एसोसिएशन भवन का हुआ भव्य शिलान्यास; जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने रखी आधारशिला

July 26, 2026
गढ़वा में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का नया रिकॉर्ड! 7.35 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का नया रिकॉर्ड! 7.35 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप

July 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का काम अंतिम चरण में! 7.43 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप
  • गढ़वा के अधिवक्ताओं का इंतजार खत्म! सब डिविजनल बार एसोसिएशन भवन का हुआ भव्य शिलान्यास; जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने रखी आधारशिला
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का नया रिकॉर्ड! 7.35 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.