Sunday, October 18, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

जमुई : मातम में बदला मुखिया की भतीजी की शादी, हर्ष फायरिंग में युवती की मौत

May 30, 2023
in Bihar, Crime
Share on FacebookShare on Twitter

जमुई : जमुई के सिकंदरा अंचल थाना क्षेत्र के मिर्चा गांव में मुखिया की भतीजी की शादी अचानक मातम में बदल गयी। यहां हर्ष फायरिंग में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि मुखिया जया देवी की भतीजी प्रियंका कुमारी की शादी थी। जिसकी बारात सोमवार को खैरा थाना क्षेत्र के खड़हुई से आई थी। इस दौरान सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लोग शादी के जश्न में झूम रहे थे। शादी समारोह में शराती और बाराती एक दूसरे से मिल रहे थे।

समधी मिलन के दौरान युवक ने किया हर्ष फायरिंग

इसी दौरान समधी मिलन हो रहा था, तभी हथियारों से लैस कुछ युवकों में से एक ने समधी मिलन के दौरान हर्ष फायरिंग कर दी। इस हर्ष फायरिंग में एक गोली रविंद्र राम की 18 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी की सिर में जा लगी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को किया जाम

बताया जा रहा है कि जमुई में सोमवार की रात मुखिया की भतीजी की शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान नशे में धुत युवक हवा में गोली चला रहा था, उसमें से एक गोली छात्रा के सिर पर जा लगी जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों द्वारा जमुई सिकंदरा मुख्य मार्ग के मिर्चा गांव के पास सड़क जाम कर दिया गया। मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को आश्वासन देकर सड़क से जाम को हटवाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मुखिया का ही आदमी था गोली चलाने वाला

मृतक छात्रा सोनम के भाई सन्नी कुमार ने बताया कि गोली चलाने वाला मुखिया का ही आदमी था, जो शराब पीकर वहां आया था और हथियार को हाथ में लेकर डांस कर रहा था। सन्नी कुमार ने बताया कि उस व्यक्ति को शराब पीकर हथियार लेकर नाचते हुए देखा था। गोली चलाने वाले के बारे में पूछे जाने पर बताया कि लड़के को अच्छी तरह पहचानता हूं। जमुई के विट्ठलपुर गांव रहने वाला है।

घटना पर क्या बोले सिकंदरा थाना के एसएचओ ?

जमुई के सिकंदरा थाना एसएचओ विजय कुमार से जब हर्ष फायरिंग में छात्रा की मौत बारे में पूछा गया कि क्या एफआईआर दर्ज हो चुकी है तो एसएचओ सिकंदरा विजय कुमार ने बताया कि अभी तक हमारे पास कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, क्योंकि छात्रा के परिजनों द्वारा दाह संस्कार करने के बाद वे हमें आवेदन देंगे जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

बैरक में चली गोली या रची गई साजिश? संदेश थाना परिसर में साथी की राइफल से होमगार्ड जवान की मौत, सीने को चीरती हुई निकली बुलेट
Bihar

बैरक में चली गोली या रची गई साजिश? संदेश थाना परिसर में साथी की राइफल से होमगार्ड जवान की मौत, सीने को चीरती हुई निकली बुलेट

October 12, 2026
बक्सर के गंगा सेतु पर भीषण सड़क हादसा! खड़े ट्रक से टकराई तेलंगाना के श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस, 25 यात्री घायल
Bihar

बक्सर के गंगा सेतु पर भीषण सड़क हादसा! खड़े ट्रक से टकराई तेलंगाना के श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस, 25 यात्री घायल

October 6, 2026
पटना में कार की ड्राइविंग सीट पर मिली CCL के रिटायर्ड GM की लाश! कनपटी के पीछे लगी गोली; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Bihar

पटना में कार की ड्राइविंग सीट पर मिली CCL के रिटायर्ड GM की लाश! कनपटी के पीछे लगी गोली; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

October 3, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अवैध खनन माफियाओं पर गढ़वा प्रशासन का चौतरफा प्रहार! लगातार चौथे दिन छापेमारी में 500 डंपर अवैध बालू जब्त, तस्करों में मचा कोहराम
  • दुर्गापूजा से ठीक पहले गढ़वा में आबकारी विभाग का बड़ा छापा! 210 लीटर अवैध शराब और 2000 किलो जावा महुआ जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप
  • मातृशोक के गहरे दर्द के बीच भी अडिग रहा जनसेवा का संकल्प; नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने व्यक्तिगत रूप से सुनीं आम जनता की समस्याएं

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.