झारखण्ड राज्य में हॉकी के खेल को बढ़ावा देने के लिये झारखण्ड वुमेंस एशिया हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी-2023 का आयोजन हो रहा है। खेल को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में ट्रॉफी टूर प्रोग्राम आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगता में एशिया देशों की कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं। खेल विभाग ने ट्राफी टूर प्रोग्राम का शेड्यूल जारी करते हुए जानकारी दी है कि ट्राफी का आयोजन राज्य के विभिन्न शहरों में किया जा रहा है।
इन शहरों में होगा ट्रॉफी टूर प्रोग्राम
13 अक्टूबर 2023
रांची
14 अक्टूबर 2023
देवघर और गोड्डा
15 अक्टूबर 2023
साहेबगंज और पाकुड़
16 अक्टूबर 2023
दुमका और जामताड़ा
17 अक्टूबर 2023
धनबाद, बोकारो, सरायकेला और चाईबासा
18 अक्टूबर 2023
गिरिडीह, जमशेदपुर और कोडरमा
19 अक्टूबर 2023
रामगढ़ और हजारीबाग
20 अक्टूबर 2023
चतरा और पलामू
21 अक्टूबर 2023
गढ़वा और लातेहार
22 अक्टूबर 2023
लोहरदगा और गुमला
23 अक्टूबर 2023
सिमडेगा
24 अक्टूबर 2023
खूंटी