Saturday, June 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य के विकास में हर व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कर रहे हैं काम

August 22, 2024
in Jharkhand
मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य के विकास में हर व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कर रहे हैं काम
Share on FacebookShare on Twitter

हमारा समाज और राज्य तभी आगे बढ़ेगा जब यहां के आदिवासी, दलित, गरीब, वंचित, मजदूर- किसान और महिलाएं सशक्त होंगी। इन सभी को साथ लेकर ही मजबूत झारखण्ड का निर्माण संभव हैं। यही वजह है कि इन्हें सशक्त करने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में महिलाओं की गरिमा, मान-सम्मान और हक -अधिकार देने की दिशा में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत हुई है। नारी शक्ति को समर्पित यह योजना इस राज्य की बहन -बेटियों को आगे बढ़ने में काफी मददगार साबित होगा। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज मेदिनीनगर (पलामू) के चियांकी हवाई अड्डा परिसर में आयोजित झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

गांव -देहात से चल रही है यह सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार रांची हेडक्वार्टर से नहीं बल्कि गांव- देहात से चल रही है। जब हमारे गांव मजबूत होंगे तभी हमारा राज्य मजबूत बनेगा। इसी संकल्प के साथ विभिन्न विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में जिन गांवों में बीडीओ, सीओ और और थानेदार नहीं गए, आज वहां अधिकारी दल बल के साथ पहुंच रहे हैं। वे लोगों की समस्याओं को ना सिर्फ संवेदनशीलता के साथ सुन रहे हैं, बल्कि उसका समाधान भी कर रहे हैं। आज राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं घर-घर तक पहुंच रही हैं।

गांव -गांव और टोले -टोले में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की फिर शुरुआत हो रही है । इस कार्यक्रम के तहत एक बार फिर गांव- गांव और टोले- टोले में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। यह ऐसा कार्यक्रम है, जिसका मकसद राज्य के विकास में हर व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम निरंतर चलते रहेंगे।

साढ़े चार वर्षों में विकास की लंबी लकीर खींची

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में हमारी सरकार ने विकास की एक लंबी लकीर खींची है। झारखंड अलग राज्य बनने के बाद पिछले 20 वर्षों में जो कार्य नहीं हुआ, उसे हमारी सरकार ने विपरीत परिस्थितियों के बीच पूरा कर दिखाया है। आज राज्य विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

बुजुर्गों को पेंशन के लिए नहीं भटकना पड़ रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य में कोई भी बूढ़ा- बुजुर्ग बिना पेंशन के नहीं है। अब पेंशन के लिए बुजुर्गों को इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ रही है। पेंशन के लिए निर्धारित उम्र होते ही बुजुर्गों को पेंशन योजना से सीधे जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गरीबी को देखते हुए हमारी सरकार यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के तहत अब 50 वर्ष से अधिक उम्र वालों को भी पेंशन प्रदान कर रही है।

बच्चियों के पढ़ाई की जिम्मेवारी राज्य सरकार उठा रही है

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चियां अब घर- परिवार की बोझ नहीं बनेंगी। ये बच्चियां डॉक्टर, इंजीनियर और अफसर बनकर अपना, अपने घर- परिवार, समाज और राज्य का नाम रोशन करेंगी। इसके लिए बच्चियों के शिक्षा की जिम्मेवारी राज्य सरकार उठा रही है। बच्चियां पैसे की तंगी के कारण पढ़ाई नहीं छोड़े, उन्हें सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया जा रहा है। वहीं, मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ और मास कम्युनिकेशन जैसे विभिन्न कोर्सेज तथा प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए राज्य सरकार आर्थिक मदद कर रही है। गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए 15 लाख रुपए तक का शिक्षा लोन सरकार अपनी गारंटी पर दे रही है।

सखी मंडल की दीदियों को बना रहे स्वावलंबी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जेएसएलपीएस के सखी मंडलों को मजबूत करने की दिशा में हमारी सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। सखी मंडलों के बीच 10 हज़ार करोड रुपए से ज्यादा वितरित किए गए हैं, ताकि इनसे जुड़ी लाखों महिलाएं स्वावलंबी बनकर समाज के लिए मिसाल बनें।

नौजवानों को रोजगार से जोड़ने का सिलसिला जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के नौजवानों को विभिन्न माध्यमों से रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार का प्रयास लगाकर चल रहा है। हजारों सरकारी पदों पर नियुक्तियां हो चुकी हैं तो कई पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया तीव्र गति से चल रही है। झारखंड आरक्षी और झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से बहुत जल्द हजारों युवाओं को नौकरी मिलेगी। हमारा प्रयास युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करना है।

तीन जिलों के 5 लाख 91 हज़ार 919 लाभुकों को मिला सम्मान राशि

मुख्यमंत्री ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर आयोजित कार्यक्रम में 5 लाख 91 हज़ार 919 लाभुकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि हस्तांतरित कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाया।
इनमें पलामू जिले के 2 लाख 88 हज़ार 521, लातेहार जिले के 1 लाख 17 हज़ार 605 और गढ़वा जिले के 2 लाख 19 हज़ार 320 लाभुक शामिल हैं।

इस कार्यक्रम में मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री श्री बैद्यनाथ राम, मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री श्रीमती बेबी देवी एवं मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह, विधायक श्री रामचंद्र सिंह, गढ़वा जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी, महिला , बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार, पलामू प्रमंडल के आयुक्त एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक समेत पलामू गढ़वा और लातेहार जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

आधी रात को अचानक सदर अस्पताल पहुंचे गढ़वा DC, राउंड पर खुद गायब मिलीं लेडी डॉक्टर! उपायुक्त का भयंकर गुस्सा— “अगले आदेश तक रोकें वेतन, नौकरी है या मज़ाक?”
Jharkhand

आधी रात को अचानक सदर अस्पताल पहुंचे गढ़वा DC, राउंड पर खुद गायब मिलीं लेडी डॉक्टर! उपायुक्त का भयंकर गुस्सा— “अगले आदेश तक रोकें वेतन, नौकरी है या मज़ाक?”

June 13, 2026
फरियादियों की सिसकियां सुन पिघले गढ़वा DC, चुनावी ड्यूटी में जान गंवाने वाले शिक्षक के परिवार को अनुकंपा पर नौकरी का आदेश! हक मारने वाले अफसरों को दी सख्त चेतावनी
Jharkhand

फरियादियों की सिसकियां सुन पिघले गढ़वा DC, चुनावी ड्यूटी में जान गंवाने वाले शिक्षक के परिवार को अनुकंपा पर नौकरी का आदेश! हक मारने वाले अफसरों को दी सख्त चेतावनी

June 13, 2026
सड़कों पर काल बनकर दौड़ने वाले वाहनों पर गढ़वा DC का बड़ा हंटर, बिना हेलमेट-ओवरस्पीडिंग पर लगेगा परमानेंट ब्रेक! लापरवाही करने वाले चालकों से वसूला ₹12.75 लाख जुर्माना
Jharkhand

सड़कों पर काल बनकर दौड़ने वाले वाहनों पर गढ़वा DC का बड़ा हंटर, बिना हेलमेट-ओवरस्पीडिंग पर लगेगा परमानेंट ब्रेक! लापरवाही करने वाले चालकों से वसूला ₹12.75 लाख जुर्माना

June 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • आधी रात को अचानक सदर अस्पताल पहुंचे गढ़वा DC, राउंड पर खुद गायब मिलीं लेडी डॉक्टर! उपायुक्त का भयंकर गुस्सा— “अगले आदेश तक रोकें वेतन, नौकरी है या मज़ाक?”
  • फरियादियों की सिसकियां सुन पिघले गढ़वा DC, चुनावी ड्यूटी में जान गंवाने वाले शिक्षक के परिवार को अनुकंपा पर नौकरी का आदेश! हक मारने वाले अफसरों को दी सख्त चेतावनी
  • सड़कों पर काल बनकर दौड़ने वाले वाहनों पर गढ़वा DC का बड़ा हंटर, बिना हेलमेट-ओवरस्पीडिंग पर लगेगा परमानेंट ब्रेक! लापरवाही करने वाले चालकों से वसूला ₹12.75 लाख जुर्माना

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.