Sunday, August 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

देश की पहली वाटर मेट्रो का क्या है खासियत, जानें टिकट की दरें

April 25, 2023
in National
water metro
Share on FacebookShare on Twitter

First Water Metro In India : देश को आज पहली वाटर मेट्रो की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोच्चि में वाटर मेट्रो का उद्घाटन किया। यह मेट्रो दूसरी मेट्रो से बेहद ही अलग है, क्योंकि अब तक आपने केवल पटरियों पर चलने वाली मेट्रो देखी होगी, लेकिन अब पानी पर चलने वाली मेट्रो का लुत्फ उठा सकेंगे। हम आपको बताते हैं कि पानी पर चलने वाली इस वाटर मेट्रो की क्या खासियतें हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम में डिजिटल साइंस पार्क की आधारशिला रखी और कोच्चि वाटर मेट्रो एवं विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा आज केरल को अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन मिली है, और कोच्चि को वाटर मेट्रो की सौगात मिली है। कनेक्टिविटी के साथ-साथ आज केरल के विकास से जुड़े और भी कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इन सभी के लिए केरल के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।

76 किमी का क्षेत्र कवर करेगी पहली वाटर मेट्रो

देश की पहली वाटर मेट्रो कोच्चि जैसे शहरों के लिए एक बहुत अच्छा तोहफा साबित हो सकती है। वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट, कोच्चि और उसके आसपास के 10 द्वीपों को जोड़ने वाला केरल का ड्रीम प्रोजेक्ट है। फिलहाल, इस प्रोजेक्ट के लिए 23 वाटर बोट्स और 14 टर्मिनल हैं, जिनमें से चार टर्मिनल पूरी तरह से तैयार है। वहीं, जब यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा, तो इसमें 78 वाटर बोट्स होंगे और 38 टर्मिनल होगें। ये वाटर मेट्रो कोच्चि बैकवाटर के 76 किमी के क्षेत्र को कवर करेगी, जिसके अंतर्गत छह पंचायतें और तीन नगर पालिकाएं आएंगी।

पहले दिन दो रूटों पर चलेगी वाटर मेट्रो

केरल का ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद वाटर मेट्रो 16 रूट पर चलेगी। KMRL और कोच्चि वाटर मेट्रो लिमिटेड (KWML) के प्रबंध निदेशक लोकनाथ बेहरा के अनुसार, 25 अप्रैल को 8 इलेक्ट्रिक-हाइब्रिड नावों के साथ पहली वाटर मेट्रो केरल हाई कोर्ट से वाइपिन तक चलेगी। वहीं, दूसरे रूट की वाटर मेट्रो वायटिला और कक्कनाड तक चलेगी।

यात्रियों के लिए टिकट की बेहतरीन सुविधा

दोनों रूट पर चलने वाली पहली वाटर मेट्रो के लिए न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम 40 रुपये होगा। सिंगल जर्नी टिकट के अलावा वाटर मेट्रो के पास साप्ताहिक, मासिक और तिमाही पास भी होंगे। सात दिनों वाले मेट्रो पास और 12 ट्रिप की कीमत ₹180 रुपये तय की गई है। मासिक ट्रिप पास 30 दिनों के लिए वैध है और 50 ट्रिप के लिए ₹600 रुपये तय की गई है। तिमाही पास की कीमत ₹1,500 है और यात्री 90 दिनों में150 ट्रिप का लाभ उठा सकेंगे। यात्री वाटर मेट्रो का उपयोग करने के लिए कोच्चि वन कार्ड का भी उपयोग कर सकेंगे। कोच्चि वन ऐप के माध्यम से मोबाइल क्यूआर टिकट भी बुक किए जा सकते हैं।

Related Posts

राष्ट्रपति भवन में रक्षाबंधन की धूम! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों संग मनाया त्योहार; कहा— ‘पेड़ों को भी बांधें राखी’
National

राष्ट्रपति भवन में रक्षाबंधन की धूम! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों संग मनाया त्योहार; कहा— ‘पेड़ों को भी बांधें राखी’

August 28, 2026
परीक्षा केंद्रों पर परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, मोबाइल जैमर और CCTV कैमरों से होगी निगरानी; जिला कप्तानों ने संभाली सुरक्षा की कमान
National

परीक्षा केंद्रों पर परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, मोबाइल जैमर और CCTV कैमरों से होगी निगरानी; जिला कप्तानों ने संभाली सुरक्षा की कमान

June 20, 2026
“जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तब तक रुकेगा नहीं आंदोलन!”— अमेरिका से लौटते ही जंतर-मंतर पर गरजे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके; पहनाया ‘कॉकरोच मास्क’
National

“जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तब तक रुकेगा नहीं आंदोलन!”— अमेरिका से लौटते ही जंतर-मंतर पर गरजे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके; पहनाया ‘कॉकरोच मास्क’

June 7, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • हिमालय में हिमनद टूटने से हाहाकार! नेपाल-तिब्बत सीमा पर बाढ़ का कहर, 633 की मौत और लगभग 3,000 लापता; भारत-चीन से मांगी गई मदद
  • दुमका से रांची पहुंचकर बांधी राखी! बहन मति सोरेन ने CM हेमंत सोरेन की कलाई पर सजाया रक्षा सूत्र
  • CM हेमंत सोरेन की कलाई पर बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने बांधी राखी; ईश्वर से मांगी दीर्घायु की कामना

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.