Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

पहलवान को मिला सत्यपाल मलिक का साथ, जंतर-मंतर पहुंच बोले- …पीएम मोदी को मांगनी पड़ेगी माफी

April 27, 2023
in National
satypal malik
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहलवानों का धरना जारी है। पहलवानों को समर्थन देने के लिए कई राजनेता भी पहुंच रहे हैं। धरने के चौथे दिन बुधवार, 26 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी पहुंचे और कहा कि यह लड़ाई सिर्फ पहलवानों की नहीं है, यह हमारे देश की सभी महिलाओं की लड़ाई है।

सत्यपाल मलिक ने कहा कि जैसे किसानों के सामने सरकार को झुकना पड़ा था और पीएम मोदी को माफी मांगनी पड़ी थी वैसे ही पहलवानों से भी माफी मांगनी पड़ेगी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “जब किसान संघों ने कुछ महीने पहले विरोध प्रदर्शन किया, तो वे पीएम से माफी मंगवाने में सफल रहे थे। तुम (पहलवान) भी इस ही तरह सफल हो कर ही रहोगे।”

“पहलवानों का समर्थन बढ़ाने की जरूरत”

सत्यपाल मलिक ने आगे कहा, “पहलवानों का समर्थन बढ़ाने की जरूरत है और मैं इसे बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत रूप से अपनी भूमिका निभाऊंगा, क्योंकि यह लड़ाई सिर्फ उनकी नहीं है, यह हमारे देश की सभी महिलाओं की लड़ाई है। मैं इन पहलवान लड़कियों को धैर्य रखने के लिए कहना चाहता हूं, क्योंकि यह इस लड़ाई में सफल होंगी, देश इनके साथ है। इन्हें कुश्ती के क्षेत्र में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए संघर्ष करने वाली लड़कियों के रूप में याद किया जाएगा।”

सुप्रीम कोर्ट में 28 अप्रैल को होगी सुनवाई

बता दें कि इस मामले में पहलवानों द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि पहलवानों ने याचिका में यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन पर विचार किए जाने की जरूरत है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने अब तक एफआईआर न दर्ज किए जाने को लेकर दिल्ली पुलिस को नोटिस भी जारी किया है। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने 7 महिला शिकायतकर्ताओं के नाम ज्यूडिशियल रिकॉर्ड से हटाने के लिए कहा, ताकि इनकी पहचान सामने ना आए।

Related Posts

परीक्षा केंद्रों पर परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, मोबाइल जैमर और CCTV कैमरों से होगी निगरानी; जिला कप्तानों ने संभाली सुरक्षा की कमान
National

परीक्षा केंद्रों पर परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, मोबाइल जैमर और CCTV कैमरों से होगी निगरानी; जिला कप्तानों ने संभाली सुरक्षा की कमान

June 20, 2026
“जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तब तक रुकेगा नहीं आंदोलन!”— अमेरिका से लौटते ही जंतर-मंतर पर गरजे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके; पहनाया ‘कॉकरोच मास्क’
National

“जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तब तक रुकेगा नहीं आंदोलन!”— अमेरिका से लौटते ही जंतर-मंतर पर गरजे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके; पहनाया ‘कॉकरोच मास्क’

June 7, 2026
देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा NEET-UG 2026 रद्द: पेपर लीक के दावों ने हिलाया सिस्टम, अब CBI करेगी ‘खेल’ का पर्दाफाश
National

देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा NEET-UG 2026 रद्द: पेपर लीक के दावों ने हिलाया सिस्टम, अब CBI करेगी ‘खेल’ का पर्दाफाश

May 12, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
  • गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
  • गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.