Sunday, August 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

दर्दनाक हादसा: डेयरी फर्म में हुए धमाके से 18 हजार से अधिक गायों की मौत

April 14, 2023
in National
dead cows
Share on FacebookShare on Twitter

टेक्सास : अमेरिका के टेक्सास में एक डेयरी फर्म में हुए धमाके के बाद 18 हजार से ज्यादा गायों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, टेक्सास के साउथफॉर्क डेयरी फार्म में आग लगने से कम से कम 18 हजार से ज्यादा गायों की दर्दनाक मौत हो गई है।

धमाके के पीछे बहुत बड़ी लापरवाही

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है, कि यह घटना अमेरिका में रिकॉर्ड में सबसे घातक खलिहान में लगी आग है। आग लगने का कारण अभी भी अज्ञात है और खेत के मालिक ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं, कई लोगों ने धमाके के पीछे बहुत बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है और कहा है, कि धमाके के बाद डेयरी फार्म के खेत में सिर्फ एक ही शख्स मौजूद था।

डेयरी फार्म में आग से भीषण तबाही

कास्त्रो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने घटना के बाद की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें विस्फोट के बाद धुएं का गुबार उठता देखा जा सकता है। तस्वीरों में आग की लपटें एक इमारत से होते हुए फैलता देखा जा सकता है। शेरिफ के कार्यालय ने आगे कहा, कि दमकलकर्मियों ने एक व्यक्ति को बचाया है, जो जलती हुई इमारत के अंदर फंसा हुआ था।

AWI ने की सख्त कानून बनाने की मांग

वहीं, सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खेत की ओर जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया गया है। एनिमल वेलफेयर इंस्टीट्यूट (AWI) ने मांग की है, कि खलिहानों में आग लगने को लेकर सख्त कानून बनाए जाएं। AWI का कहना है, कि पशुओं के रखरखाव को लेकर भारी लापरवाही बरती जाती है, जिसकी वजह से हर साल हजारों मवेशियों की मौत हो जाती है। लिहाजा, संघीय सरकार डेयरी फार्मों को लेकर सख्त कानून बनाए।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने AWI के हवाले से कहा, कि केवल कुछ अमेरिकी राज्यों में ही डेयरी फार्मों के लिए कानून हैं, जहां कई तरह के गाइडलाइंस सख्ती से पालन किए जाते हैं और अग्नि सुरक्षा कोड अपनाए जाते हैं। जबकि, ज्यादातर राज्यों में ऐसी आग से बचने के लिए कोई संघीय नियम नहीं हैं।

लाखों जानवरों की हो चुकी है मौत

AWI की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में डेयरी फार्मों की तरफ से जानवरों की सुरक्षा को लेकर काफी खराब व्यवस्थाएं हैं, लिहाजा हजारों जानवरों की मौत हो चुकी है।

AWI का कहना है, कि साल 2013 के बाद से, पिछले एक दशक में करीब 65 लाख मवेशिों की मौत लापरवाही की वजह से हो चुकी है। हालांकि, AWI ने कहा, कि मरने वाले जानवरों में ज्यादातर मुर्गे हैं।

Related Posts

राष्ट्रपति भवन में रक्षाबंधन की धूम! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों संग मनाया त्योहार; कहा— ‘पेड़ों को भी बांधें राखी’
National

राष्ट्रपति भवन में रक्षाबंधन की धूम! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों संग मनाया त्योहार; कहा— ‘पेड़ों को भी बांधें राखी’

August 28, 2026
परीक्षा केंद्रों पर परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, मोबाइल जैमर और CCTV कैमरों से होगी निगरानी; जिला कप्तानों ने संभाली सुरक्षा की कमान
National

परीक्षा केंद्रों पर परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, मोबाइल जैमर और CCTV कैमरों से होगी निगरानी; जिला कप्तानों ने संभाली सुरक्षा की कमान

June 20, 2026
“जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तब तक रुकेगा नहीं आंदोलन!”— अमेरिका से लौटते ही जंतर-मंतर पर गरजे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके; पहनाया ‘कॉकरोच मास्क’
National

“जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तब तक रुकेगा नहीं आंदोलन!”— अमेरिका से लौटते ही जंतर-मंतर पर गरजे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके; पहनाया ‘कॉकरोच मास्क’

June 7, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • हिमालय में हिमनद टूटने से हाहाकार! नेपाल-तिब्बत सीमा पर बाढ़ का कहर, 633 की मौत और लगभग 3,000 लापता; भारत-चीन से मांगी गई मदद
  • दुमका से रांची पहुंचकर बांधी राखी! बहन मति सोरेन ने CM हेमंत सोरेन की कलाई पर सजाया रक्षा सूत्र
  • CM हेमंत सोरेन की कलाई पर बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने बांधी राखी; ईश्वर से मांगी दीर्घायु की कामना

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.